आदित्य चौधरी को NSUI का राष्ट्रीय संयोजक (NOB) नियुक्त किया गया


लखनऊ - भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) की राष्ट्रीय प्रभारी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की संयुक्त सचिव  रुचि गुप्ता व NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष  नीरज कुंदन ने लखनऊ निवासी व NSUI लखनऊ के पूर्व जिला अध्यक्ष व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र  आदित्य चौधरी को NSUI का राष्ट्रीय संयोजक (NOB) नियुक्त किया है। 
 आदित्य चौधरी कई वर्षों से संगठन में सक्रिय हैं तथा संगठन द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं तथा छात्र हितों की लड़ाई हमेशा लड़ते रहे। आदित्य चौधरी NSUI मध्य जोन में प्रदेश संयोजक, प्रदेश मीडिया प्रभारी, कार्यालय प्रभारी जैसे तमाम महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे हैं।
 आदित्य चौधरी को राष्ट्रीय संयोजक (NOB) नियुक्त होने पर यूपी कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता  दीपक सिंह MLC, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व के.के.सी छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष  मनोज तिवार, NSUI राष्ट्रीय सचिव व मध्य जोन के प्रभारी शौर्यवीर सिंह, NSUI सोशल मीडिया वाइस चेयरमैन  हर्ष बिसारिया व तमाम वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी।


टिप्पणियाँ