लखनऊ :: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा, NSUI राष्ट्रीय प्रभारी रुचि गुप्ता, NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन यूपी कांग्रेस अजय कुमार लल्लू की संस्तुति पर अनस रहमान को एनएसयूआई उत्तर प्रदेश मध्य सुन का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया।
प्रियंका गाँधी उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनने के बाद से ही संगठन को मज़बूत करने पर ज़ोर दे रही है। प्रियंका का ज़ोर जुझारू और युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने पर है इसी क्रम में अनस को एनएसयूआई उत्तर प्रदेश , मध्य ज़ोन का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया। इससे पहले अनस एनएसयूआई उत्तर प्रदेश - मध्य के प्रदेश महासचिव थे , फिर प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए और अब प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए गए है।
टिप्पणियाँ