स्वतंत्र देव सिंह ने सम्बोधित किया भाजपा विधानसभा वर्चुअल सम्मेलन


लखनऊ 15 जुलाई 2020, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान चलाए गए सेवा ही संगठन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्यों ने राजनीति में नए आयाम स्थापित किए हैं। भाजपा की बुनियाद में ‘‘नर सेवा नारायण सेवा‘‘ से ‘‘अन्त्योदय‘‘ का संकल्प है, जो हमारे विचार व कार्यप्रणाली को अन्य राजनैतिक दलों से पृथक करते हैं। जहां एक ओर राजनैतिक दल के कार्यकर्ताओं की भूमिका चुनाव लड़ने व राजनैतिक कार्यक्रमों को आयोजित करने तक ही सीमित रहती है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओ नें इस सोच को बदलकर सेवा ही संगठन का ध्येय लेकर काम किया। श्री सिंह ने कहा कि सेवा कार्यो के साथ संगठनात्मक कार्यों को भी गति देना है। बूथ समितियों का गठन ही संगठन का मूलाधार है। शासन व प्रशासन द्वारा जारी नियमों के पालन के साथ बूथ समितियों के भौतिक सत्यापन का कार्य करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थी प्रदेश का उज्ज्वल भविष्य हैं। विद्यार्थियों का सम्मान करके उन्हें  प्रोत्साहित करने का काम पार्टी करेगी। विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम के तहत जिले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट में उत्तीर्ण विशेष अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान करना है। जिसमें सांसद, विधायक एवं प्रदेश पदाधिकारी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के घर जाकर शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते हुए उनका सम्मान करेंगे। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने जनपद कानपुर के गोविन्दनगर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से वर्चुअल संवाद किया।
श्री सिंह ने कहा कि अन्त्योदय संकल्प के साथ जनकल्याणकारी कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए पार्टी का प्रतिनिधित्व लोकसभा से लेकर ग्रामसभा तक होे, ताकि देश की खुशहाली से गांव की खुशहाली का प्रवाह अनवरत प्रवाहित होता रहे। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में होने वाले पंचायत चुनाव तथा शिक्षक व स्नातक विधानपरिषद चुनाव की धरातलीय तैयारियांें में जुटना है। जन-जन के मन में भाजपा है, जिससेे भाजपा की जीत सुनिश्चित होगी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी के साहसिक निर्णयों से विश्व में देश की छवि शक्तिशाली राष्ट्र की बनी है। माननीय मोदी जी की दूरदर्शिता, कूटनीति व विश्व के महाशक्तिशाली राष्ट्रों से संबंधों के कारण हमारा देश चीन पर कूटनीतिक दबाव बनाने में सफल हुआ।
उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ाई में इतने कम समय में इतने विशाल स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पर्याप्त ढाँचा तैयार करना कोई सामान्य बात नहीं है। फरवरी महीने में शून्य की स्थिति में होने के बाद आज के समय में पूरे देश में लाखों पी.पी.ई किट और मास्क का निर्माण हमारे भारत में ही हो रहा है। इसके साथ ही योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार जिस प्रकार से इस महामारी से लड़ रही है वह अन्य राज्यों के लिए एक मॉडल साबित हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ता से संवाद करते हुए कहा कि मुझे यह जानकार भी हर्ष हुआ कि आप सभी ने इस कोरोना महामारी में पूर्ण समर्पण भाव के साथ गरीबों और श्रमिकों की सहायता के लिए रात-दिन काम किया। सामाजिक भोजनालय चलाए, राशन, मास्क व सैनीटाईजर घर-घर पहुंचाए।
उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 20 लाख करोड़ रुपए के आत्मनिर्भर भारत पैकेज एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की ऐतिहासिक घोषणा की। इस पैकेज से विविध आयामों को नई गति मिल रही है। इस योजना का उद्देश्य 130 करोड़ देशवासियों को आत्मनिर्भर बनाना है ताकि देश का हर नागरिक संकट की इस घड़ी में कदम से कदम मिलाकर चल सके और इन चुनौतियों को अवसर में बदलने में सफलता प्राप्त कर सके।
पार्टी ने आज 45 विधानसभाओं में वर्चुअल सम्मेलन करके बूथ, सेक्टर, मण्डल, जिला, क्षेत्र व प्रदेश के भाजपा पदाधिकारियों तथा विधायक, नगर पालिका, नगर पंचायत तथा जिला पंचायत व ग्राम पंचायत के विधानसभा क्षेत्र में निवास करने वाले जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। विधानसभा सम्मेलनों को प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने लखनऊ मध्य, आशुतोष टण्डन झांसी के बबीना, श्रीकान्त शर्मा बदायूं के दातागंज, सुरेश राणा जालौन के उरई, भूपेन्द्र सिंह चैधरी फिरोजाबाद के शिकोहाबाद, सतीश महाना मुरादाबाद महानगर, स्वामी प्रसाद मौर्य पीलीभीत के पूरनपुर, अनिल राजभर उन्नाव के पुरवा, राम नरेश अग्निहोत्री गोण्डा के मनकापुर, सतीश द्विवेदी आजमगढ के गोपालपुर, डा. नीलकंठ तिवारी एटा के मारहरा, चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय कौशाम्बी के सिराथू, रमाशंकर सिंह पटेल गोरखपुर बांसगांव, संदीप सिंह शामली के थानाभवन, आनन्द स्वरूप शुक्ला मुजफ्फरनगर के मीरापुर, नीलिमा कटियार संभल के चंदौसी, सुरेश पासी मऊ के घोषी विधानसभा सम्मेलनों में संवाद किया।
वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कासगंज के पटियाली, बीएल वर्मा प्रयागराज के फाफामऊ, पुरूषोत्तम खण्डेलवाल चंदौली के सकलडीह, कान्ताकर्दम कन्नौज के छिबरामऊ प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर अलीगढ के बरौली तथा लखीमपुर, गोविन्द नारायण शुक्ला फतेहपुर, विजय बहादुर पाठक देवरिया के सलेमपुर, पंकज सिंह अलीगढ के खैर, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह अयोध्या के गोसाइगंज, अमर पाल मौर्य बस्ती के रूधौली, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी हरदोई के गोपामऊ, प्रकाश पाल बिजनौर, सुब्रत पाठक सुलतानपुर, देवेन्द्र सिह चैधरी रायबरेली के ऊंचाहार में विधानसभा सम्मेलन में संवाद किया। जबकि सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने सिद्धार्थनगर के डूमरियागंज, सत्यदेव पचैरी बरेली के मीरगंज, राजेश वर्मा महराजगंज के पनियरा, विनोद सोनकर बलिया के फेफना, कौशल किशोर कुशीनगर के हाटा, संजय सेठ बुलन्दशहर के शिकारपुर तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेनद्र सिंह इटावा के भरथना, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर जी गाजीपुर के मुहम्मदाबाद, भवानी सिंह शाहजहांपुर के पुवायां, प्रद्युम्मन जी सीतापुर के सेउता विधानसभा सम्मेलन को सम्बोधित किया।


टिप्पणियाँ