सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारियों मे मुस्लिम समुदाय का घटता प्रतिनिधित्व - हालात चिंताजनक व सोचने को मजबूर करने वाले बन चुके है।


जयपुर।
              भारत के प्रत्येक प्रदेश मे सरकारी नीतियों व योजनाओं को क्रियान्वयन करते हुये उनको जनता तक पहुंचाने के अलावा अपने क्षेत्र की कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रदेश स्तर पर प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों का अपना एक केडर होता है। राजस्थान मे राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों का भी केडर कायम है। राजस्थान मे कुल 816 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारियों का केडर है। जिनमे 479 अधिकारी सीधे तौर पर राजस्थान लोकसेवा आयोग के मार्फत चयन होकर आते है। एवं 337 तहसीलदार सेवा से पद्दोनत होकर आते है।
                 राजस्थान लोकसेवा आयोग के मार्फत चयनित होकर आने वाले राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की सूची मे मुस्लिम प्रतिनिधित्व मामूली है। पर तहसीलदार सेवा से पद्दोनत होकर आने वाले अधिकारियों को शामिल करने पर मोजुदा समय मे कुल 816 के केडर मे मात्र 23 मुस्लिम अधिकारियों का नाम शामिल पाया जाता है। समुदाय के उक्त सेवा मे बनी चिंताजनक हालात के जिम्मेदार कोई अन्य कतई नही है। बल्कि स्वयं समुदाय की उक्त सेवाओं के प्रति उदासीनता व शिक्षा पाने के प्रति ललक का अभाव मात्र है।
          राजस्थान प्रशासनिक सेवा RAS के अधिकारियों की सूची--
नाम।                            सेवानिवृत्ति दिनांक
1-असलम शैर खान।         31/5/36
2-असलम मेहर                 31/8/20
3-अकील खान।                30/6/36
4-अय्यूब खान।                 3/04/31
5-अबू सुफियान।               31/7/34
6-अंजुम ताहिर शम्मा।        31/8/42
7-अमानुल्लाह खान।           30/6/26
8-अजीजुल हसन गौरी।        30/9/25
9-इकबाल खान।                  28/2/29
10-हाकम खान।                    30/5/34
11-जमील अहमद कुरैशी।        31/12/21
12-जावेद अली।                     31/8/35
13-मोहम्मद अबू बक्र।             31/8/39
14-मोहम्मद सलीम।                30/6/44
15-नसीम खान।                     30/4/45
16-रुबी अंसार।                      28/2/51
17-सना सिद्दीकी।                    31/7/45
18-शीराज जैदी।                     28/2/45
19-सतार खान।                      31/7/23
20-सैय्यद मुकर्मशाह।               31/8/29
21-शौकत अली।                    30/6/22
22-शाहीन अली खान।             31/7/32
23-ताहिर अख्तर।                   30/6/29
       किसी समय जयपुर के मोतीडूंगरी रोड़ पर नानाजी की हवेली मे सर्विस गाईडेंस ब्यूरो चला करता था। मोजुदा अधिकारियों मे से अधीकांश उसी गाईडेंस ब्यूरो की उपज बताते है। उसके बंद होने के बाद प्रदेश भर मे उक्त तरह का किसी भी स्तर पर कहीं भी गाईडेंस ब्यूरो नही चलना भी घटते प्रतिनिधित्व का प्रमुख कारण बताया जाता है। साथ ही पीछले 25-30 साल से समुदाय की जकात व इमदाद पर कुछ लोग अन्य प्रदेशो के यहां आकर अपने यहां से भेजकर प्रदेश मे अलग अलग रुप से अपने हिसाब से जमाये ऐजेंट के मार्फत जमा करके उसको अपने हिसाब से खुर्द बूर्द करने के कारण राजस्थान मे ढंग का गाईडेंस ब्यूरो कायम नही हो पाया है।
            कुल मिलाकर यह है कि दिल्ली मे रिटायर्ड राजस्व सेवा के अधिकारी जफर महमूद द्वारा कायम जकात फाऊण्डेशन द्वारा जिस तरह से भारतीय सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराने का इंतजाम करके बेहतरीन रजल्ट दे रहे है। उसी तर्ज पर राजस्थान मे भी जकात फाऊंडेशन बनाकर उसके मार्फत उक्त फिल्ड मे काम किया जाये तो सुखद परिणाम आ सकते है। इसके लिये किसी ना किसी को पहल करनी होगी अन्यथा भविष्य पर छाई घटाघोप विकराल रुप धारण कर सकती है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोधियों को लखनऊ पुलिस द्वारा भेजा गया नोटिस असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट ले एक्शन- शाहनवाज़ आलम

  नयी दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 . कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ विचार रखने वाले नागरिकों के संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आज़ादी और विरोध करने के मौलिक अधिकारों के हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसलों की अवमानना पर स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की है. शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लखनऊ के कई नागरिकों को लखनऊ पुलिस द्वारा उनकी तरफ से वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ होने वाले संभावित प्रदर्शनों में शामिल होने का अंदेशा जताकर उन्हें नोटिस भेजा गया है. जबकि अभी नागरिकों की तरफ से कोई विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ भी नहीं है. सबसे गम्भीर मुद्दा यह है कि इन नोटिसों में नागरिकों को अगले एक साल तक के लिए उनसे शांति भंग का खतरा बताते हुए 50 हज़ार रुपये भी जमा कराने के साथ इतनी धनराशि की दो ज़मानतें भी मांगी जा रही हैं. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यूपी पुलिस यह कैसे भूल सकती है कि उसकी यह कार्यवाई संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है जो नागर...

इंडिया गठबंधन की सफलता में अल्पसंख्यकों की सबसे बड़ी भूमिका- शाहनवाज़ आलम

  लखनऊ, 12 जून 2024 . लोकसभा चुनाव में भले जीत एनडीए की हुई हो लेकिन राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को देश ने नेता माना है. इंडिया गठबंधन को मिली सफलता में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा रोल है जिसे अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अंजाम दिया. ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित आभार और चुनाव समीक्षा बैठक में कहीं. बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों ने राहुल और प्रियंका गाँधी के सामाजिक न्याय, सीएए- एनआरसी विरोधी स्टैंड, जातिगत जनगणना, आरक्षण पर लगे 50 प्रतिशत की पाबंदी को हटाने के लिए किये गए वादों से प्रभावित होकर वोट दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन तबकों के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी.  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सीएसडीएस के आंकड़ों से यह साबित हुआ है कि पूरे देश में मुसलमान, दलित और पिछड़े कांग्रेस के मुख्य बेस वोटर रहे. वहीं कथित ऊँची जातियों का 70 प्रतिशत वोट भाजपा को गया. इस सवर्ण वोट बैंक को कां...

इफ्तार पार्टियों का आयोजन लगातार जारी।

  सीकर-राजस्थान।        जनपद मे माहे रमजान शुरू होने के साथ ही अनेक सामाजिक व शेक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत लोगो द्वारा इफ्तार का आयोजन का सीलसीला जारी है।    इस सीलसीले के तहत सीकर शहर मे आज इतवार को सीकर में पंचायत शेखावाटी लीलगरान और युवा कमेटी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सय्यदा मस्जिद फतेहपुर रोड़ भैरुपुरा कच्चा रास्ता सीकर में किया गया। ,जिसमे सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी,इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज पढ़ी गई।