लखनऊ : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  अजय कुमार लल्लू  की रिहाई की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने रखा एक दिवसीय उपवास


 लखनऊ :: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  अजय कुमार लल्लू  की रिहाई की मांग एवं मजूदरों के खिलाफ बढ़ते अन्याय को लेकर आज उ0प्र0 युवा कांग्रेस द्वारा युवा कांग्रेस कार्यालय पर एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर मौजूद युवा कांग्रेसजनों में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष  वन्दना सिंह, प्रदेश महासचिव  शिवम त्रिपाठी,  ज्ञानेश शुक्ला एवं  आस्था तिवारी, जिला युवा कांग्रेस सोशल मीडिया समन्वयक  दीपिका अरोड़ा, मो0 तारिक,  अभिनव तिवारी सहित सैंकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेसजनों ने उपवास रखकर मजदूरों के खिलाफ बढ़ रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठायी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  अजय कुमार लल्लू जी केा अलोकतांत्रिक तरीके से जेल में बन्द किये जाने पर रोष व्यक्त करते हुए उन्हें तत्काल रिहा करने की मांग की गयी।


टिप्पणियाँ