प्रवासी श्रमिकों को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व NSUI ने वितरित की भोजन सामग्री


लखनऊ :: देश के अलग अलग राज्यों से लौट रहे मज़दूरों को भोजन सामग्री उपलब्ध कराने में NSUI और कांग्रेस कार्यकर्ता जीजान से लगे हुए है इसी क्रम में आज  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष  अजय कुमार लल्लू  के साथ भी आज प्रातकाल जरूरतमंदों को भोजन सामग्री का वितरण शहीद पथ पर किया गया ।


भोजन सामग्री का वितरण में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी  प्रियंका गांधी जी के निर्देश पर NSUI द्वारा प्रतिदिन दूसरे राज्यों से वापसी कर रहे श्रमिक मजदूरों के लिए भोजन व अन्य ज़रूरी सामान का वितरण किया जा रहा है। आज शहीद पथ पर राष्ट्रीय संयोजक आदित्य चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अनस रहमान व लखनऊ जिला अध्यक्ष मोहम्मद तारिक द्वारा किया गया।



टिप्पणियाँ