भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अरशद अली को राज्य सरकार ने विशेष रुप से जोधपुर पुलिस कमीशनरेट मेंं लगाया है।   


जयपुर :: भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अरशद अली को राज्य सरकार ने कोरोना महामारी के नहीं संभाल रहे हालात मेंं  विशेष रुप से जोधपुर पुलिस कमीशनरेट मेंं लगाया है।   


       आई पी एस बनने के साथ ही उन्हें भरतपुर आरएसी मेंं लगाया गया था।   कोरोना के प्रकोप के चलते जब जयपुर मेंं स्थिती भयावह हुई तो अरशद को तुरंत जयपुर बुलाया  गया और अब जबकि जोधपुर मेंं हालात नहीं संभाल रहे हैं, तो अरशद अली को जोधपुर भेजा गया है।   आज वे जोधपुर आ पहुचे हैं।  अरशद अली पूर्व मेंं जोधपुर मेंं पुलिस उप अधीक्षक प्रताप नगर रह चुके है।  



      जयपुर मेंं अरशद,  नाज़िम अली और उनकी टीम ने जबरदस्त कार्य कर सरकार को बेहतरीन परिणाम दिया है।   वैसे भी सरकार को सलाह दी गई थी कि सिटी की पुलिस के अफसरों को होम कोरेनटाइन मेंं भेज कर रेस्ट दिया जाना चाहिये।  शायद इस पर तेजी से विचार हो रहा है।


टिप्पणियाँ