पुलिस पर टिकटॉक वीडियो बनाने वाले दो गिरफ्तार

मुंबई, :: मुंबई के मनखुर्द इलाके में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए पुलिस को निशाना बना कर टिकटॉक वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस अधिकारी ने बताया कि सलीम शेख(24) और फहाद सलीम शेख(27) ने लॉकडाउन निर्देशों के बारे में वीडियो बना कर कहा कि पुलिस “जाने-माने लोगों को नहीं मारती” और उस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।


उन्होंने कहा कि वीडियो में उन दोनों को बिना मास्क के देखा जा सकता है।


उन दोनों के खिलाफ भादसं की धारा 188 और महामारी अधिनियम 1987 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था।


अधिकारी ने बताया कि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा किया गया।


टिप्पणियाँ