लखनऊ : कपड़ा व्यापारी बना ऑनलाइन ठगी का शिकार


लखनऊ ::  कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन ने एक ओर जहा  बेरोज़गारी बड़ाई है वही दूसरी ओर  इनदिनों ऑनलाइन जालसाज़ , और हैकरों  की सक्रियता अचानक से बहुत तेज़ी से बढ़ गई  है।  पिछले दिनों  देश के अलग अलग  इलाको से ऑनलाइन ठगी के अलग अलग मामले सामने आए है।


ऐसा ही एक मामला लखनऊ से प्रकाश में आया है जहा  एक  कपड़ा व्यापारी  के एच0 डी0 एफ0सी0  बैंक खाते  से एक लाख बावन हज़ार (152000) रुपए जालसाज़  ने उड़ा डाले।    दरासल  समीर नाम के एक कपड़ा व्यापारी लखनऊ  में कश्मीर टेलर नाम से   एक कपड़े की दुकान  चलाते  है।  समीर के मुताबिक उनके पास एक जालसाज़ का फ़ोन  ग्राहक बनकर आया जिसमे उसने कपड़े सिलवाने हेतु संपर्क किया।   समीर  ने लॉक डाउन का हवाला देते हुए लॉक डाउन समाप्त होने के बाद आने की बात कहीं।


इस पर ग्राहक ने  एडवांस देने हेतु समीर के खाते का ब्योराह मांगा , खाते का ब्योराह देने के बाद व्यापारी के व्हाट्सअप पर एक बार बार कोड आया जिसको स्कैन करने को कहा गया था।   स्कैन करते ही व्यापारी के खाते से बीस - बीस  एवम दस दस हज़ार की रकम निकलने लगी व्यापारी जब तक कुछ  समझता तब तक उसके खाते से एक लाख बावन हज़ार (152000) हज़ार रुपए निकल चुके थे। व्यापारी  ने अपने साथ घटे पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है।


 


टिप्पणियाँ