यूरोप में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 2,50,000 से अधिक पहुंची

पेरिस, :: यूरोप में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या दो लाख 50 हजार के पार पहुंच गई है। एएफपी की गणना के अनुसार इनमें आधे से अधिक मामले इटली और स्पेन के हैं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य आंकड़े और विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों से संकलित एक गणना के अनुसार इस महाद्वीप में वायरस के मामलों की संख्या दो लाख 58 हजार 68 है जिसमें 14,640 मृतकों की संख्या भी शामिल है। वहीं एशिया में संक्रमण के एक लाख 937 मामलों की पुष्टि हुई है जिसमें 3,636 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।


इटली में संक्रमण के 74,386 मामले है और स्पेन में 56,188 मामले है।


दुनियाभर के 182 देशों में सं‍क्रमण के चार लाख 81 हजार 231 मामले दर्ज हुए हैं जिनमें 21,867 मृतकों की संख्या भी शामिल है।


माना जा रहा है कि संक्रमित लोगों की वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक है क्योंकि कई देश केवल गंभीर मामलों या अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में मरीजों की जांच कर रहे हैं ।


टिप्पणियाँ