यात्री वाहन खाई में गिरा, एक की मौत, नौ घायल

जम्मू, :: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में शुक्रवार को एक यात्री वाहन खाई में जा गिरा, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि एक टेंपो ट्रेवलर यात्रियों को लेकर पटनीटॉप से जम्मू जा रहा था। इसी दौरान वाहन पटनीटॉप-कुड रोड पर फिसलकर खाई में जा गिरा।


हादसे में महाराष्ट्र निवासी राजुल प्राण की मौत हो गई जबकि अन्य नौ यात्री घायल हो गए। इनमें ज्यादातर महाराष्ट्र निवासी हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


 


टिप्पणियाँ