सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने तीन साल में कोई काम नहीं किया है : अखिलेश यादव

लखनऊ :: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने तीन साल में कोई काम नहीं किया है। यहां तक कि भाजपा के संकल्प पत्र में जो वादे किए गए थे उन्हें भी पूरा नहीं किया है। भाजपा सपने दिखाती और झूठ फैलाती है। अब जनता ने भाजपा के खिलाफ मन बना लिया है। समाजवादी पार्टी सन् 2022 में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी, हम अपने काम पर विकास के नाम पर जनता से समर्थन मांगेंगे। सन् 2022 के चुनाव बाइसकिल से चलकर सच्चाई और ईमानदारी से जीतेंगे और 351 के प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनाएंगे।
     उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के आधे हिस्से में किसान असमय वर्षा और ओलावृष्टि से बर्बाद हो गया है। कई जानें चली गई है। आवारा पशुओं का संकट अलग है। महोबा में समाजवादी पार्टी के एमएलसी गए उन्होंने उन किसान परिवारों से भेंट की जिनके सदस्यों ने आत्महत्या की है। उनकी राज्य सरकार ने मदद नहीं की। किसानों की आय दुगनी होने के बजाय आधी रह गई है।
     श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। सरकार सीएए के विरोधी लोगों के पोस्टर लगाकर गैरकानूनी काम कर रही है। अब राज्य सरकार नया कानून बना रही है। उन्होंने कहा दंगों में शिरकत के लिए पहले वे उनसे वसूली कराएं जिन पर आरोप थे। अपने ऊपर लगे मुकदमें खुद ही वापस कराए। लोकतंत्र में क्या विरोध प्रदर्शन भी नहीं हो सकते हैं? 25 लोगों की जाने गईं, वे कैसे मरे? उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां पर फर्जी मुकदमें लगाए जा रहे हैं। पुलिस फर्जी एनकाउण्टर कर रही है। जो अधिकारी आज झूठे मुकदमें लगा रहे हैं सरकार बदलने पर वही झूठे केस करने वालों पर मुकदमें लगा देंगे।
     श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने दो इन्वेस्टर्स समिट किए, उद्योग नहीं लगे। समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास समाजवादी सरकार के समय हुआ। इसके जमींन अधिग्रहण से लेकर अन्य कार्य शुरू हो गये थे। यह कब पूरा होगा पता नहीं? आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर युद्धक विमान तक उतरे। भारत में दूसरा ऐसा एक्सप्रेस-वे नहीं बन सका। गोमती रिवरफ्रंट पर नेवी की एक्सरसाईज हुई। समाजवादी सरकार में सोलर प्लांट मिर्जापुर में लगा था। भाजपा ने कितनी बिजली पैदा की? एचसीएल, अमूल के काम आगे क्यों नहीं बढ़ाए जा रहे हैं? 3 सैनिक स्कूल सपा सरकार में बने।
     श्री यादव ने कहा कि गौशालाओं में गायें भूखों मर रही है। स्मार्ट सिटी में आवारा पशु घूम रहे हैं। शौचालय बने जिनकी दीवारें भरभरा कर गिर जाती है, उनमें पानी की व्यवस्था नहीं है।
     श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेतृत्व का एजेण्डा जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नज़दीक आता जा रहा है वैसे-वैसे समाजवादियों को बदनाम करने का अभियान चलाने का है। झूठे आरोप लगाना बेबुनियाद राजनीति से प्रेरित मनगढं़त योजना है। जनता को भाजपा के इरादों से सावधान रहना है। उन्होंने कहा कि काम करने के लिए दिन रात एक करना पड़ता है, तभी समाजवादी सरकार ने विकास का कीर्तिमान स्थापित किया। भाजपा नेतृत्व की नींद हराम हो गई है कि अब सन् 2022 में किस मुंह से जनता के बीच जाएंगे?


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोधियों को लखनऊ पुलिस द्वारा भेजा गया नोटिस असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट ले एक्शन- शाहनवाज़ आलम

  नयी दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 . कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ विचार रखने वाले नागरिकों के संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आज़ादी और विरोध करने के मौलिक अधिकारों के हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसलों की अवमानना पर स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की है. शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लखनऊ के कई नागरिकों को लखनऊ पुलिस द्वारा उनकी तरफ से वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ होने वाले संभावित प्रदर्शनों में शामिल होने का अंदेशा जताकर उन्हें नोटिस भेजा गया है. जबकि अभी नागरिकों की तरफ से कोई विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ भी नहीं है. सबसे गम्भीर मुद्दा यह है कि इन नोटिसों में नागरिकों को अगले एक साल तक के लिए उनसे शांति भंग का खतरा बताते हुए 50 हज़ार रुपये भी जमा कराने के साथ इतनी धनराशि की दो ज़मानतें भी मांगी जा रही हैं. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यूपी पुलिस यह कैसे भूल सकती है कि उसकी यह कार्यवाई संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है जो नागर...

इंडिया गठबंधन की सफलता में अल्पसंख्यकों की सबसे बड़ी भूमिका- शाहनवाज़ आलम

  लखनऊ, 12 जून 2024 . लोकसभा चुनाव में भले जीत एनडीए की हुई हो लेकिन राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को देश ने नेता माना है. इंडिया गठबंधन को मिली सफलता में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा रोल है जिसे अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अंजाम दिया. ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित आभार और चुनाव समीक्षा बैठक में कहीं. बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों ने राहुल और प्रियंका गाँधी के सामाजिक न्याय, सीएए- एनआरसी विरोधी स्टैंड, जातिगत जनगणना, आरक्षण पर लगे 50 प्रतिशत की पाबंदी को हटाने के लिए किये गए वादों से प्रभावित होकर वोट दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन तबकों के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी.  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सीएसडीएस के आंकड़ों से यह साबित हुआ है कि पूरे देश में मुसलमान, दलित और पिछड़े कांग्रेस के मुख्य बेस वोटर रहे. वहीं कथित ऊँची जातियों का 70 प्रतिशत वोट भाजपा को गया. इस सवर्ण वोट बैंक को कां...

इफ्तार पार्टियों का आयोजन लगातार जारी।

  सीकर-राजस्थान।        जनपद मे माहे रमजान शुरू होने के साथ ही अनेक सामाजिक व शेक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत लोगो द्वारा इफ्तार का आयोजन का सीलसीला जारी है।    इस सीलसीले के तहत सीकर शहर मे आज इतवार को सीकर में पंचायत शेखावाटी लीलगरान और युवा कमेटी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सय्यदा मस्जिद फतेहपुर रोड़ भैरुपुरा कच्चा रास्ता सीकर में किया गया। ,जिसमे सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी,इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज पढ़ी गई।