रायपुर में आयुर्वेद चिकित्सक की हत्या

रायपुर, :: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक आयुर्वेद चिकित्सक की उसके क्लिनिक में गुरुवार को हत्या कर दी गई। वह भाजपा से संबद्ध बताए जा रहे हैं। रायपुर जिले के पुलिस अधिकरियों ने गुरुवार को यहां भाषा को बताया कि शहर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाठागांव इलाके में आयुर्वेद के चिकित्सक जीवन जलछत्री (45 वर्ष) की धारदार हथियार से चार आरोपियों ने हत्या कर दी।


अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि जलछत्री आज शाम जब अपने क्लिनिक में थे तब चार आरोपी वहां पहुंचे और चाकुओं से उनपर हमला कर दिया। आसपास के लोगों को जब घटना की जानकारी हुई तब वे वहां पहुंचे।


उन्होंने बताया कि घटना के बाद चिकित्सक को करीब के अस्पताल में ले जाया गया जहां से उन्हें एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरे अस्पताल ले जाने के दौरान जलछत्री की रास्ते में मौत हो गई।


राज्य में भाजपा नेताओं ने बताया कि जलछत्री भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ से जुड़े थे तथा वह प्रकोष्ठ में पदाधिकारी थे।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं तीन अन्य आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


उन्होंने बताया कि हमले की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे आसपास के लोगों ने तीनों आरोपियों की पिटाई कर दी थी।


पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।


पुलिस अधिकारियों ने बता


टिप्पणियाँ