निर्भया : दोषियों के शव पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल ले जाए गए

नयी दिल्ली, : निर्भया मामले के चारों दोषियों के शव पोस्टमार्टम के लिए दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल ले जाए गए। चारों दोषियों को शुक्रवार सुबह तिहाड़ जेल में फांसी दी गई।


अधिकारियों के अनुसार, डॉक्टरों का एक पैनल दिन में अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम करेगा।


चारों दोषियों मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को 23 वर्षीय फिजियोथेरैपी की छात्रा के सामूहिक दुष्कर्म तथा हत्या मामले में दोषी ठहराया गया था और शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे उन्हें फांसी दी गई।


टिप्पणियाँ