मुख्यमंत्री गहलोत के कोराना से लड़ने के लिये उठाये जा रहे कदम व राहत कार्यों से आमजन खुश।


जयपुर।
              चीन से कोराना वायरस की उठी चीनगारी के चीन के बाद अनेक देशो मे ताण्डव मचाने के बाद एक सो तीस करोड़ की आबादी वाले भारत देश की जनता ने अपनी सरकारों की अपील के अनुसार वायरस से बचने व कोराना को हराने के लिये अपने आपको तैयार करने से भारत मे अभी तक बहुत बडी क्षति नही हो पाई है।
            हालांकि जब भारत की जनता कोराना से लड़ने मे लगी थी तभी मध्यप्रदेश के कुछ विधायक बगावत करने मे लगे थे ओर कुछ नेता सत्ता परिवर्तन की व कुछ सत्ता बचाने की जंग लड़ रहे थे। इसके विपरीत राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकारी स्तर पर कोराना से जंग लड़कर उसे जनता की मदद से हराने पर कार्ययोजना बनने व उस पर अमल करना शुरू कर दिया था।
            प्रधानमंत्री मोदी ने कोराना वायरस को लेकर देश को अबतक दो दफा सम्बोधित करते हुये जनता से थाली व ताली बजाने व लाकडाऊन रखने की अपील भी की है। अगर प्रधानमंत्री किसी तरह का बडा राहत पैकेज देने की घोषणा करते तो ओर अधिक अच्छा होता। केरला-दिल्ली-पंजाब व राजस्थान सरकारों सहित अन्य प्रदेशों की सरकारों ने पूरी ताकत व समझदारी के साथ कोराना से लड़ने के लिये आवश्यक कदम उठाये है। जिनका असर अब तक साफ नजर आ रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री की लोकडाऊन रखने की अपील के पहले से पूरे प्रदेश मे लोकडाऊन जारी करने को उनकी दूरदर्शिता का परिणाम ही समझा जायेगा।
                  राजस्थान मे आवश्यक सेवाओं के साथ साथ आवश्यक काम के लिये निजी वाहन लेकर जाने वालो के लिये सम्बन्धित परिवहन कार्यलय से मंजूरी लेकर वाहन ले जाने की छूट के अलावा सख्ती के साथ लोकडाऊन का पालन किया जा रहा है। अपने प्रथम मुख्यमंत्री कार्यकाल मे सफल आकाल राहत प्रबंधन करने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज कोराना वायरस जैसी विपदा से लड़ने के लिए भी बेहतर प्रबंध करके हर जरुरतमंद हाथ तक राशन व मुहं तक भोजन पहुंचा कर बेहतर काम कर रहे है। मुख्यमंत्री की अपील के बाद मुख्यमंत्री राहत कोष मे लोग बढचढकर धन जमा करवा रहे है एवं अनेक स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा जरुरतमंद लोगो तक भोजन व राशन पहुंचाने मे कोई कसर नही छोड़ी जा रही है।
         राजस्थान सरकार की सूझबूझ के चलते मेडिकल विभाग ने समय रहते कोराना से लड़ने की तैयारी करने का ही परिणाम है कि कोराना से प्रभावित इटली के दम्पति को जयपुर मे चिकित्सकों ने ठीक किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के हरदम एलर्ट होने का परिणाम है कि कोराना प्रभावित मरीजों का बेहतर इलाज किया जा रहा है। अब तक पुरे सुबे मे कुल अड़तीस पोजीटिव मरीज पाये गये है। जिनका इलाज जारी है। भीलवाड़ा , जयपुर व झूंझुनू से मरीज अधिक पाये गये है।
           कोराना से सावधानी रखने के लिये हाकर्स ने समाचार वितरण का काम रोक रखा है। एवं मिडिया का रुख बहुत ही सकारात्मक होना देखा जा रहा है। पुलिस फोर्स मुस्तैदी से अपना काम कर रही है। सूबे की जनता मुख्यमंत्री गहलोत की अपील व उनके द्वारा पहले से जारी लाकडाऊन पर अमल करते हुये अपने घरो तक सिमट चुके है। एवं हर जरूरतमंद तक सरकार व सामाजिक संस्थाओं द्वारा प्रयाप्त राहत सामग्री पहुंचने से आमजन गहलोत के प्रति विश्वास जताने से पिछे नही हट रहा है।
          राजस्थान के पूजा व इबादत घरो मे मात्र ओपचारिक पूजा व इबादत की जा रही है। दरगाहों के दर बंद कर दिये गये है। सामाजिक कार्यक्रम स्थगित किये जा रहे है। जनता अपने स्तर पर सरकार की अपील पर अमल करती नजर आ रही है। वही मुख्यमंत्री गहलोत की दूरदर्शिता की चारो तरफ तारीफ हो रही है। मेडिकल विभाग पूरी तरह जिम्मेदारी निभा रहा है वही पुलिस प्रशासन संयम व सख्ती की जगह सख्ती भरतते हुये काम कर रहा है। शिक्षण संस्थाओं की अनिश्चित काल के लिये छुट्टियां व परिक्षाऐ स्थगित करदी गई है। मुश्किल हालात मे पीपुल्स युनियन फोर सिविल लिबर्टीज PUCL द्वारा किये जा रहे राहत कार्यों की काफी सहरायना हो रही है। पीयूसीएल के अलावा सीकर बेस सुधीर महरिया स्मृति संस्थान द्वारा किये जा रहे राहत कार्यों को मोडल के रुप मे स्वीकार करना होगा।
               कुल मिलाकर यह है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की दूरदर्शिता के चलते कोराना वायरस से लड़ने की नीति व उत्पन्न हालात मे राहत कार्यों को सुचारु रुप से लगातार जारी रखने के तरीकों पर अन्य प्रदेश की सरकारों को भी अमल करना चाहिए। जबकि जनता को सरकार की हर अपील पर पूरी तरह अमल करना होगा ताकि कोराना को हराया जा सके।


टिप्पणियाँ