कोविड-19: मुंबई में चार लाख मास्क जब्त

मुंबई, :: मुंबई पुलिस ने एक गोदाम में छापेमारी कर चार लाख मास्क जब्त किये हैं, जिनका मूल्य एक करोड़ रुपये बताया गया है।


एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि छापेमारी उपनगरीय मुंबई में 'शाह वेयहरहाउसिंग एंड ट्रांस्पोर्ट गोडाउन' में की गई।


उन्होंने कहा कि विले पार्ले पुलिस को मंगलवार रात एक गोदाम में बड़ी संख्या में मास्क रखे होने की सूचना मिली थी। पुलिस गोदाम पहुंची तो उसे मास्क के 200 डिब्बे मिले, जिनकी कीमत एक करोड़ रुपये है।


अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने गोदाम के मालिक, एजेंट और आपूर्तिकर्ता समेत पांच लोगों के खिलाफ सहर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं गई है।


पुलिस उपायुक्त मंजूनाथ सिंघे ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जरूरी वस्तुओं जैसे मास्क और सेनेटाइजर की जमाखोरी एक अपराध है।


टिप्पणियाँ