बलात्कार का भगोड़ा आरोपी कठुआ से गिरफ्तार

जम्मू, :: तीन वर्षों से फरार बलात्कार के आरोपी को जम्मू-कश्मीर के कठुआ से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।


चक सज्जन गांव के निवासी अमनदीप सिंह पर वर्ष 2017 में बशोली के एक स्वास्थ्य संस्थान में महिला से बलात्कार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।


सिंह भूमिगत हो गया और एक स्थानीय अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया था। अधिकारी ने बताया कि प्रयासों के बाद बशोली थाना पुलिस की विशेष टीम ने उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया।


टिप्पणियाँ