सोनभद्र से सात बार विधायक रहे  विजय सिंह गौंड ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की


 लखनऊ :: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव के समक्ष आज दुद्धी सोनभद्र से सात बार विधायक रहे  विजय सिंह गौंड ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए सन् 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
    अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई है कि  विजय सिंह के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।
 विजय सिंह ने कहा कि सभी दलों ने आदिवासी समाज को धोखा दिया है। समाजवादी पार्टी एवं अखिलेश यादव पर पूरा विश्वास है कि वही न्याय करेंगे, तथा सम्मान देंगे।  अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में आदिवासियों के विकास के लिए बहुत सी योजनाएं लागू की थी। 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर आदिवासियों का भाग्य उदय हो सकेगा।
    इस अवसर पर समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व विधायक  अविनाश कुशवाहा, जिलाध्यक्ष  विजय यादव,  इश्तियाक खान एवं  नीरेन्द्र सिंह गौंड भी उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ