परमार होंगे हिमाचल विधानसभा के नए अध्यक्ष

शिमला, :: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विपिन परमार विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को इसकी घोषणा की।


  तत्कालीन अध्यक्ष राजीव बिंदल ने 16 जनवरी को अपना इस्तीफा विधानसभा के उपाध्यक्ष हंसराज को सौंप दिया था। इसके दो दिन बाद बिंदल को भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई का अध्यक्ष चुना गया और तब से विधानसभा अध्यक्ष का पद खाली पड़ा है।


विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत से एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने मीडिया को बताया कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री परमार मंगलवार को विधानसभा में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण के बाद अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।


उन्होंने कहा कि परमार को बुधवार को औपचारिक रूप से अध्यक्ष घोषित किया जाएगा।


ठाकुर ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से बात की थी। उन्होंने कहा कि नड्डा के साथ मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में भी बातचीत हुई है।


टिप्पणियाँ