जयपुर, :: राजस्थान के नागौर जिले में एक नाबालिग ने अपने पिता पर लगातार बलात्कार करने का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने इस बारे में गुरुवार रात महिला थाने में मामला दर्ज करवाया।
पुलिस के अनुसार, ‘‘लड़की का आरोप है कि उसका पिता बीते पांच साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। गत रात भी उसके साथ बलात्कार की कोशिश हुई लेकिन वह घर से भाग निकली और मामला दर्ज करवाया।’’
आरोपी एक किसान है जिसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता की मेड़िकल जांच करवाई गई है।
टिप्पणियाँ