सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

किसान जनजागरण अभियान की शुरुआत, 2 करोड़ 72 लाख लोगों से संवाद करेगी कांग्रेस


लखनऊ, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश मुख्यालय पर किसान जन जागरण अभियान की विधिवत शुरुआत हुई। किसान जन जागरण अभियान के घोषणा के बाद प्रेस वार्ता संपन्न हुई।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी ने कहा कि पूरे प्रदेश में किसान भाजपा की किसान विरोधी नीतियों से परेशान है। आवारा पशुओं के आतंक से पूरा प्रदेश का किसान परेशान है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार बिजली का बिल बढ़ाया जा रहा है। कर्जमाफी के नाम पर किसानों को भाजपा सरकार ने छला है। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं हुआ। योगी सरकार में गन्ने का एक रुपया दाम नहीं बढ़ा।
धान खरीद के नाम पर सरकार और बिचैलियों की साठ-गांठ के चलते किसान 1400-1500 रूपये में धान बेंचने को मजबूर हुआ है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की मार के बाद भी सरकार ने एक पैसा किसानों को मुआवजा नहीं दिया।
किसान जनजागरण अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने बताया कि 40 दिन तक चलने वाले इस अभियान में उत्तर प्रदेश के 2 करोड़ 71 लाख 26 हजार लोगों से संवाद स्थापित किया जायेगा।
श्री अजय कुमार लल्लू जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रत्येक ब्लाक में रोजाना 300 किसान परिवारों से मिलकर कांग्रेस कार्यकर्ता किसान मांग पत्र भरवायेंगे, यानि कि एक दिन में इस अभियान में लगभग ढाई लाख परिवारों से हम जनसंपर्क करेंगे।
इस पूरे अभियान में 55 लाख परिवारों से संपर्क किया जायेगा। अभियान की शुरुआत में हर जिले में प्रेस वार्ता किया जायेगा। उसके अगले दिन अभियान की शुरुआत ब्लाक स्तर पर प्रेस वार्ता और बैठक करके शुरू किया जाएगा।
अभियान में प्रत्येक ब्लाक पर न्यूनतम 30 कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिदिन 10 पीड़ित किसानों के बीच जाकर किसान मांग पत्र भरेंगे। अभियान के दौरान 25 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता गाँव-गाँव जाकर किसानों से संपर्क करेंगे।
इसके साथ ही साथ 17 फरवरी से 23 फरवरी तक प्रदेश के सभी ब्लाकों में दो- दो नुक्कड़ सभा करके किसान विरोधी सरकार की करतूतों को उजागर किया जायेगा। इस तरह लगभग 12 हजार नुक्कड़ सभा पूरे प्रदेश में कांग्रेस के नेता करेंगे।
किसान मांग पत्र-(किसान मांग रहा है) भरवाकर सरकार के प्रतिनिधि को भेजा जायेगा। इस अभियान में इसके साथ ही किसान की बात के नाम से एक और फार्म भरवाया जायेगा जिसमें किसानों का विवरण और समस्याओं को भरा जायेगा।

अभियान के दूसरे चरण में भाजपा के विधायकों-सांसदों को किसानों के मुद्दे पर ‘सरकार जगाओ-किसान बचाओ’ नारे के साथ ज्ञापन दिया जायेगा।
अभियान के तीसरे चरण में तहसील दिवस पर प्रदर्शन किया जायेगा और पीड़ित किसानों का नाम लेकर उनकी समस्याओं को हाईलाइट किया जायेगा ताकि प्रशासन उस किसान की समस्या हल करे।
अभियान के चैथे चरण में जिला पर जिलाधिकारी का घेराव किया जायेगा। पूरे अभियान के दौरान करीब 800 प्रदर्शन के जरिये जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों को किसानों की समस्या पर घेरा जायेगा।
अभियान के पांचवे चरण में लखनऊ में एक बड़ा किसान मार्च किया जायेगा।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि पूरे प्रदेश का किसान त्रस्त है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार किसानों को ठग रही है। भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात की थी लेकिन किसानों को उनकी फसलों का दाम नहीं मिल रहा है। किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों को कांग्रेस की प्रदेश सरकारों से सीखना चाहिए।
उन्होंने कांग्रेस की प्रदेश सरकारों का उदाहरण देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया गया। छत्तीसगढ़ में बिजली बिल हाफ किया गया। जिसका लाभ 35 लाख परिवारों को मिला। छत्तीसगढ़ में किसानों का धान 2500 प्रति कुंतल खरीदा जा रहा है।
कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में कृषि विकास दर दोगुनी थी लेकिन आज देश के अन्नदाताओं की हालत लगातार बदतर होती जा रही है।
प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री श्री दीपक कुमार, पूर्व मंत्री श्री आर0के0 चैधरी, पूर्व सांसद श्री राजाराम पाल, पूर्व सांसद श्री बालकुमार पटेल, पूर्व सांसद श्री बालकृष्ण चैहान, कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता श्री प्रदीप माथुर, पूर्व विधायक श्री ललितेश पति त्रिपाठी, पूर्व विधायक श्री गजराज सिंह, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र चैधरी, श्री शिव नारायण आदि वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।
  इसके उपरान्त प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी ने बाराबंकी के सरैया गाँव में किसानों से मांग पत्र भरवाकर किसान अभियान की शुरुआत किया और जनसभा को संबोधित किया।  


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोधियों को लखनऊ पुलिस द्वारा भेजा गया नोटिस असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट ले एक्शन- शाहनवाज़ आलम

  नयी दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 . कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ विचार रखने वाले नागरिकों के संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आज़ादी और विरोध करने के मौलिक अधिकारों के हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसलों की अवमानना पर स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की है. शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लखनऊ के कई नागरिकों को लखनऊ पुलिस द्वारा उनकी तरफ से वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ होने वाले संभावित प्रदर्शनों में शामिल होने का अंदेशा जताकर उन्हें नोटिस भेजा गया है. जबकि अभी नागरिकों की तरफ से कोई विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ भी नहीं है. सबसे गम्भीर मुद्दा यह है कि इन नोटिसों में नागरिकों को अगले एक साल तक के लिए उनसे शांति भंग का खतरा बताते हुए 50 हज़ार रुपये भी जमा कराने के साथ इतनी धनराशि की दो ज़मानतें भी मांगी जा रही हैं. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यूपी पुलिस यह कैसे भूल सकती है कि उसकी यह कार्यवाई संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है जो नागर...

इफ्तार पार्टियों का आयोजन लगातार जारी।

  सीकर-राजस्थान।        जनपद मे माहे रमजान शुरू होने के साथ ही अनेक सामाजिक व शेक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत लोगो द्वारा इफ्तार का आयोजन का सीलसीला जारी है।    इस सीलसीले के तहत सीकर शहर मे आज इतवार को सीकर में पंचायत शेखावाटी लीलगरान और युवा कमेटी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सय्यदा मस्जिद फतेहपुर रोड़ भैरुपुरा कच्चा रास्ता सीकर में किया गया। ,जिसमे सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी,इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज पढ़ी गई।

इंडिया गठबंधन की सफलता में अल्पसंख्यकों की सबसे बड़ी भूमिका- शाहनवाज़ आलम

  लखनऊ, 12 जून 2024 . लोकसभा चुनाव में भले जीत एनडीए की हुई हो लेकिन राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को देश ने नेता माना है. इंडिया गठबंधन को मिली सफलता में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा रोल है जिसे अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अंजाम दिया. ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित आभार और चुनाव समीक्षा बैठक में कहीं. बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों ने राहुल और प्रियंका गाँधी के सामाजिक न्याय, सीएए- एनआरसी विरोधी स्टैंड, जातिगत जनगणना, आरक्षण पर लगे 50 प्रतिशत की पाबंदी को हटाने के लिए किये गए वादों से प्रभावित होकर वोट दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन तबकों के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी.  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सीएसडीएस के आंकड़ों से यह साबित हुआ है कि पूरे देश में मुसलमान, दलित और पिछड़े कांग्रेस के मुख्य बेस वोटर रहे. वहीं कथित ऊँची जातियों का 70 प्रतिशत वोट भाजपा को गया. इस सवर्ण वोट बैंक को कां...