हथियारों के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

नोएडा, :: थाना फेस-2 पुलिस ने बुधवार को एक सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके पास से दो पिस्तौल, एक राइफल एवं एक दोनाली बंदूक बरामद की। वहीं एक मादक पदार्थ विक्रेता को थाना फेस-2 पुलिस ने गिरफ्तार करके उसके पास से छह किलोग्राम गांजा बरामद किया।


पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरिश चंद्र ने बताया कि थाना फेस-2 पुलिस ने योगेश नामक कुख्यात बदमाश को आज गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दो पिस्तौल, एक राइफल एवं एक दोनाली बंदूक बरामद की। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने कई जघन्य अपराधों को अंजाम देना स्वीकार किया है।


उन्होंने बताया कि थाना फेस-2 पुलिस ने आज सुबह मादक पदार्थ बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके पास से पांच किलोग्राम गांजा और चाकू बरामद किया।


टिप्पणियाँ