नयी दिल्ली, :: दिल्लीवासियों की शनिवार को सुबह की शुरुआत ठंडी-ठंडी ताजगी भरी हवाओं के साथ हुई। न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से चार डिग्री अधिक 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नमी का स्तर 88 प्रतिशत दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने, हल्की बारिश या गरज के साथ छींटों के साथ सतह पर तेज हवाएं चलने तथा कुछ स्थानों पर ओले पड़ने का अनुमान जताया।
रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
टिप्पणियाँ