दिल्ली के शाहीनबाग की तरह राजस्थान मे भी जगह जगह महिलाओं का शाहीनबाग बनने लगा।


जयपुर।


              सीएए-एनपीआर व एनआरसी के खिलाफ खासतौर पर भारतीय महिलाओं द्वारा विरोध करने के लिये दिल्ली के शाहीनबाग क्षेत्र मे चल रहे अनिश्चित कालीन धरने को एक तरफ पचास दिन मुकम्मल होते जाने के साथ उसकी धीरे धीरे मकबूलियत मे तेजी से इजाफा होता जा रहा है। अब दिल्ली के अतिरिक्त भारत के अन्य हिस्सों के अलावा घूघंट प्रथा वाले राजस्थान प्रदेश मे भी महिलाओं ने उक्त एक्ट के विरोध मे धरने की शुरुआत करके जगह जगह शाहीनबाग बना कर दमदार विरोध करना शुरू कर रखा है। जगह जगह बने शाहीनबाग मे महिलाओं द्वारा शानदार तकरीरे करके व कन्हैया कुमार स्टाईल नारे लगा कर अपने शांतिपूर्ण आंदोलन को लगातार आगे बढाकर आजादी के बाद अब तक के हुये आंदोलनो मे महिलाओं के सबसे बडे आंदोलन का रुप दे डाला है।



               राजस्थान के कोटा, सीकर, पाली, सवाईमाधोपुर, मंगरोल, व जयपुर सहित जगह जगह महिलाओं के आजादी के बाद पहली दफा इस तरह घर से बाहर आकर विरोध करने को लोग महिलाओं मे शिक्षा का बढता ग्राफ को मान कर चल रहे है। शिक्षा पाकर शिक्षित बनी महिलाओं ने लोकतंत्र को ठीक से समझ कर सीएए को भारतीय संविधान पर हमला बता कर संविधान बचाओ-देश बचाओ थीम के साथ घर के बाहर आकर अपने शहर व कस्बे की एक जगह को चूनकर वहां अनिश्चित कालीन धरने की शूरुआत करके एक तरह से इंकलाब ला दिया है। धरने का पूरी तरह संचालन महिलाओं के हाथो है वही धरने मे महिलाओं द्वारा देश भक्ति तराने भी गाये जा रहे है।



            भाजपा को छोड़कर सभी सेक्युलर राजनीतिक दल व अनेक सामाजिक व मानवाधिकार संगठन महिलाओं के उक्त आंदोलन को समर्थन देने धरना स्थल (शाहीनबाग) पर आकर अपनी बात रख रहे है। दूसरी तरफ छात्र व युवाओं का आंदोलन को समर्थन काफी हद तक मिलना देखा जा रहा है। कांग्रेस पार्टी वैसे तो सीएए का विरोध कर रही है लेकिन कांग्रेस के वर्तमान विधायक अभी तक शाहीनबाग जाकर मंच से आंदोलन को समर्थन देने से बच रहे है। कही कही कांग्रेस संगठन के जिलाध्यक्ष व वार्ड पार्षद जरुर समर्थन देने को शाहीनबाग आते रहे है। सीकर के शाहीनबाग के सातवें दिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष पी.एस जाट, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्ण कवंर, व सभापति जीवण खां सहित कुछ पार्षद आकर आंदोलन को समर्थन दिया। वही जयपुर के शाहीनबाग मे राजस्थान वक्फ बोर्ड चेयरमैन व कांग्रेस नेता खानू खान ने आकर समर्थन दिया।



 


           महिलाओं के सीएए के विरोध मे शाहीनबाग बनाकर धरना देने के खिलाफ उक्त कानून के खिलाफ जिले व कस्बे स्तर की रैलियों का होने का सीलसीला लगातार जारी है। वही धरना स्थलों पर बैठी महिलाओं के मीडिया से बात करते समय उनके तर्क व जज्बात सुनकर तो लगता है कि महिलाओं की काबलियत को इतने दिन दबाया गया। लेकिन अब महिलाओं की काबलियत का लोहा सब मान चुके है। राजस्थान मे चल रहे अनगिनत शाहीनबाग मे मोजूद रहने वाली महिलाओं से उनके द्वारा चलाये जा रहे उक्त अनिश्चित कालीन आंदोलन की समय सीमा के बारे मे पूछने पर एक ही जवाब आता है कि जब तक दिल्ली के शाहीनबाग मे महिलाओं द्वारा आंदोलन चलाया जायेगा तब तक वो भी अपने आंदोलन को जारी रखे रहेगी।


              कुल मिलाकर यह है कि भारत की केंद्र सरकार को भारतीय महिलाओं द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन की आंदोलनरत महिलाओं से उनके स्थल जाकर बात करनी चाहिए। दूसरी तरफ आंदोलनरत महिलाओं के उक्त कानून के वापिस नही होने तक ठस से मस नहीं होने की स्थिति बन चुकी है। इसके अलावा कुछ महिलाएं तो इसे महात्मा गांधी व गोडसे की विचारधारा का टकराव बताने से भी पीछे नही हट रही है। दिल्ली मे पहले जामीया के छात्रो के मार्च पर व फिर शाहीनबाग मे गोली चलाने की घटनाओ से बैखोफ राजस्थान के शाहीनबाग की आंदोलनरत धरनार्थी महिलाएं कहती है कि वो लाठी गोली से डरने वाली नही है।वो लक्ष्मी बाई व सावित्री बाई फूले सहित अनगिनत महिलाओं का इतिहास पढ चुकी है। वो आखिर कार लोकतांत्रिक तरिको से सरकार को झूकाने पर मजबूर करके दम लेगी।


टिप्पणियाँ