चरस रखने के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार
शिमला, :: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में दो महिलाओं के पास से कथित तौर पर नशीला पदार्थ बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि विद्या देवी और पूजा बस से चंडीगढ़ जा रही थीं। इसी दौरान उनके पास से शनिवार की रात को एक किलोग्राम से अधिक चरस बरामद की गई।
बाद में भुंतर थाने की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
टिप्पणियाँ