बिहार चुनाव: लोजपा का ध्यान युवा मतदाताओं पर

नयी दिल्ली, :: बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का ध्यान युवा मतदाताओं पर होगा।


बिहार में इस साल के अंत में चुनाव होने जा रहा है। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे ‘युवा बिहारी’ लगा लिया है। वह पार्टी की 14 अप्रैल को पटना में होने वाली रैली में समर्थन जुटाने के लिए राज्य की यात्रा पर हैं।


उनकी यात्रा का नाम ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ है।


लोजपा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू भी राजग का हिस्सा है।


टिप्पणियाँ