भाजपा ने हेगड़े को जारी किया कारण बताओ नोटिस

नयी दिल्ली, :: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महात्मा गांधी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर सांसद अनंतकुमार हेगड़े को सोमवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया।


कर्नाटक भाजपा प्रमुख नलिन कुमार कटील ने यहां पीटीआई भाषा को बताया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने गांधी के खिलाफ हेगड़े की टिप्पणियों पर कड़ा ऐतराज जताया है और उन्हें नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।


हेगड़े ने विवादित टिप्पणी करते हुए गांधी के नेतृत्व में हुए स्वतंत्रता आंदोलन पर सवाल खड़ा किया था और उसे ब्रिटिश शासकों के साथ समझौता करार दिया था।


हेगड़े ने शनिवार को बेंगलुरू में एक कार्यक्रम में कहा था कि जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए कुछ बलिदान नहीं दिया, उन्होंने देश को विश्वास दिलाया कि भारत को आज़ादी ‘उपवास सत्याग्रह’ के ज़रिए मिली है और वे महापुरूष बन गये।


टिप्पणियाँ