बारात में गोली चलाने पर पूर्व सैनिक गिरफ्तार

करीमनगर (तेलंगाना), :: पेड्डापल्ली जिले में एक शादी के जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झगड़े को रोकने के लिए हवा में गोली चलाने वाले पूर्व सैनिक को गिरफ्तार कर लिया गया।


पेडापल्ली के सहायक पुलिस आयुक्त हबीब खान के अनुसार आरोपी बी. तिरुमल रेड्डी पूर्व सैनिक था। वह 2002 से 2019 तक जम्मू कश्मीर में सेना में कार्यरत था। सेवानिवृत्ति के बाद उसने आत्म-सुरक्षा के लिए लाइसेंसी हथियार रखा था।


धर्माराम मंडल के सईमपेट गांव में बारात के दौरान रेड्डी ने एक डीबीबीएल (डबल-बैरल ब्रीच लोडिंग) शॉटगन से हवा में गोलियां चला दीं।


यह बताया गया कि रेड्डी ने शादी में दो समूहों के बीच झगड़े को रोकने के लिए गोली चलाई।


पुलिस अधिकारी ने कहा, "भले ही उसके पास लाइसेंसी बंदूक हो, लेकिन उसे सार्वजनिक रूप से गोली चलाने की इजाजत नहीं है।"


उनके पास से 14 जिंदा कारतूस और छह खाली कारतूस के साथ हथियार जब्त कर लिया गया।


रेड्डी के साथ चार अन्य लोगों को गोली चलाने के लिए उकसाने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया।


भारतीय शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि नये वर्ष के समारोह में भी उसने हवा में गोलियां चलाई थीं।


टिप्पणियाँ