अज्ञात वाहन की टक्कर से चार लोगों की मौत

बदायूं ::  बदायूं जिले के दातागंज क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दंपति समेत चार लोगों की मौत गई।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि बालेश्वर सिंह (55), अपनी पत्नी निर्मला देवी(50), बेटे शेर सिंह उर्फ गोलू (14) और रिश्तेदार अशोक कुमार (40) के साथ दातागंज इलाके स्थित एक धार्मिक स्थल पर होने वाले आयोजन में गए थे। देर रात लौटते समय उनकी कार भटौली गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।


उन्होंने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। इस बीच, ग्रामीणों ने मारुति वैन में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरु किया।


इस दुर्घटना में बालेश्वर सिंह, निर्मला, शेर सिंह उर्फ गोलू और अशोक कुमार की मौत हो गई। इसके अलावा तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।


टिप्पणियाँ