आगरा : खेत में खून से लथपथ युवक का शव मिला

आगरा (उत्तर प्रदेश), :: आगरा में थाना ताजगंज के अंतर्गत देवरी रोड पर 25 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। युवक की हत्या की आशंका जतायी जा रही है।


इस संबंध में थाना ताजगंज के इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया, ‘‘शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की पहचान पवन के तौर पर हुई है।’’


उन्होंने बताया, ‘‘पवन बृहस्पतिवार रात को आलू के खेत पर सोने के लिये गया था। शुक्रवार सुबह उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस एवं आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पवन के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें हैं। आशंका जतायी जा रही है कि पुरानी रंजिश के चलते उसकी बेरहमी से हत्या की गयी।’’ 


टिप्पणियाँ