यू.पी कांग्रेस ने कुछ अलग अंदाज़ में मनाया प्रियंका गाँधी का जन्मदिन


लखनऊ : कन्नौज में हुए बस हादसे में हुई मौतों से दुःखी होने की वजह से अ0भा0 कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं प्रभारी उ0प्र0  प्रियंका गांधी  का जन्मदिन वृहद रूप से न मनाते हुए कांग्रेसजनों द्वारा जरूरतमंद, असहाय और बेसहारा लोगों के बीच जाकर मरीजों को कम्बल वितरित करके, अनाथालयों में अनाज, मिष्ठान वितरण किया गया।  
प्रदेश कांग्रेस  अध्यक्ष  अजय कुमार लल्लू  अमेठी जाते समय हरचन्दपुर, रायरबरेली में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयेाजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए एवं गरीबों को कम्बल वितरित किया। तदुपरान्त अमेठी पहुंचकर अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अ0भा0 कांग्रेस कमेटी की महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 प्रियंका गांधी  के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित अमेठी जनपद के वरिष्ठ कांग्रेसजनों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।


इसी क्रम में सिविल हास्पिटल में शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष  मुकेश सिंह चैहान द्वारा मरीजों को कम्बल वितरण का कार्यक्रम किया गया जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  अजय कुमार लल्लू  द्वारा मरीजों को कम्बल वितरित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से  वीरेन्द्र चैधरी,  रमेश कुमार शुक्ल,  वीरेन्द्र मदान,  मारूफ खान,  ममता चैधरी,  दिलप्रीत सिंह,  वेद प्रकाश त्रिपाठी,  प्रदीप कनौजिया,  मुनीश चैधरी,  शाहिद अली, मो0 तारिक,  इस्लाम अली,  सुनील प्रजापति,  ज्ञान प्रकाश राय,  हरिओम अवस्थी,  वतन सिन्हा, आनन्द कुमार गुप्ता, नावेद नकवी,  अंकित सक्सेना,  आर0बी0 सिंह,  इरफान शेख,  अरविन्द गिरि,  अशोक उपाध्याय,  सच्चिदानन्द,  रोशन यादव आदि तमाम लोग शामिल रहे।

इसी क्रम में  शिव पाण्डेय के नेतृत्व में शीरोज रेस्टोरन्ट में एसिड पीड़ित लड़कियों को शाल एवं मिठाई बांटी गयी। इसके उपरान्त सहारागंज स्थित वेव सिनेमा हाल में एसिड पीड़िताओं एवं महिलाओं को एसिड पीड़िताओं पर बनी फिल्म छपाक भी दिखाई गयी। इस मौके पर प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष  मुकेश कुमार सिंह,  पंकज तिवारी,  चन्द्रशेखर मिश्रा आदि वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
इसी क्रम में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष मो0 तारिक के नेतृत्व में डा0 सद्दाम हुसैन एवं  अनस रहमान द्वारा हनुमान सेतु मंदिर पर मिठाई बांटी गयी।



टिप्पणियाँ