शिवसेना ने मुंबई में जीता निकाय चुनाव
मुंबई, : शिवसेना ने उपनगरीय मानखुर्द में बृहन्मुंबई महानगरपालिका के वार्ड संख्या 141 का उपचुनाव जीत लिया।
अधिकारियों ने बताया कि वार्ड में चुनाव बृहस्पतिवार को हुआ था और मतों की गिनती शुक्रवार को हुई।
शिवसेना के उम्मीदवार विट्ठल लोकारे ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी भाजपा के बबलू पंचाल को 1,385 मतों के अंतर से हराया। लोकारे को 4,427 वोट मिले जबकि भाजपा उम्मीदवर को 3,042 मत मिले।
टिप्पणियाँ