नयी दिल्ली, :: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 71वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को देश को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
विज्ञप्ति में कहा गया कि राष्ट्रपति का संबोधन शनिवार शाम सात बजे हिंदी में ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा । इसके बाद अंग्रेजी में इसका प्रसारण किया जाएगा।’’ उसमें कहा गया कि दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद इसे दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञप्ति के अनुसार, आकाशवाणी रात 9.30 बजे से इसके क्षेत्रीय भाषा के संस्करणों का प्रसारण करेगा। इसके बाद उसके संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्कों पर इसका प्रसारण होगा।’’
टिप्पणियाँ