सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पाक विदेश मंत्री कुरैशी ने क्षेत्रीय तनाव के बीच ईरान, सऊदी अरब की यात्रा शुरू की

इस्लामाबाद, : पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इराक में अमेरिकी ड्रोन हमले में एक शीर्ष ईरानी जनरल के मारे जाने से पैदा हुए क्षेत्रीय तनाव के बीच रविवार को ईरान और सऊदी अरब की यात्रा शुरू की।

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा कुरैशी को क्षेत्र की यात्रा करने का निर्देश दिए जाने के बाद उनकी यह यात्रा हो रही है।

खान ने कहा है कि पाकिस्तान किसी क्षेत्रीय संघर्ष में पक्ष नहीं बनेगा और इसके बजाय एक शांति निर्माता की भूमिका निभाएगा। पाक की शक्तिशाली सेना ने यह भी कहा है कि वह किसी के खिलाफ अपनी सरजमीं का इस्तेमाल नहीं करने देगी।

पाकिस्तान की सीमा ईरान से भी लगी हुई है।

पाक विदेश कार्यालय ने कहा कि तेहरान में कुरैशी अपने ईरानी समकक्ष जावद जरीफ से मुलाकात करेंगे और पश्चिम एशिया एवं खाड़ी क्षेत्र में उभरती स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

कुरैशी सऊदी विदेश मंत्री शहजादा फैसल बिन फरहान से वार्ता करने के लिए तेहरान से 13 जनवरी को रियाद जाएंगे और क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता के मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे।

विदेश कार्यालय ने कहा कि हालिया घटनाक्रम पहले से अशांत क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा को गंभीर रूप से खतरा पैदा करता है और एक शांतिपूर्ण हल के लिए फौरी एवं सामूहिक कोशिशों की जरूरत को रेखांकित करता है।

इन यात्राओं के दौरान कुरैशी मौजूदा स्थिति पर पाकिस्तान के दृष्टिकोण को साझा करेंगे, संघर्ष टालने की जरूरत पर जोर देंगे और कूटनीतिक रास्ता निकालने पर जोर देंगे।

आगे चल कर बाद की तारीख पर कुरैशी के अमेरिका जाने की भी उम्मीद है जैसा कि खान ने निर्देश दिया है। उन्होंने क्षेत्र के कई समकक्षों के साथ टेलीफोन पर वार्ता की है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोधियों को लखनऊ पुलिस द्वारा भेजा गया नोटिस असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट ले एक्शन- शाहनवाज़ आलम

  नयी दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 . कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ विचार रखने वाले नागरिकों के संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आज़ादी और विरोध करने के मौलिक अधिकारों के हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसलों की अवमानना पर स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की है. शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लखनऊ के कई नागरिकों को लखनऊ पुलिस द्वारा उनकी तरफ से वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ होने वाले संभावित प्रदर्शनों में शामिल होने का अंदेशा जताकर उन्हें नोटिस भेजा गया है. जबकि अभी नागरिकों की तरफ से कोई विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ भी नहीं है. सबसे गम्भीर मुद्दा यह है कि इन नोटिसों में नागरिकों को अगले एक साल तक के लिए उनसे शांति भंग का खतरा बताते हुए 50 हज़ार रुपये भी जमा कराने के साथ इतनी धनराशि की दो ज़मानतें भी मांगी जा रही हैं. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यूपी पुलिस यह कैसे भूल सकती है कि उसकी यह कार्यवाई संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है जो नागर...

इफ्तार पार्टियों का आयोजन लगातार जारी।

  सीकर-राजस्थान।        जनपद मे माहे रमजान शुरू होने के साथ ही अनेक सामाजिक व शेक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत लोगो द्वारा इफ्तार का आयोजन का सीलसीला जारी है।    इस सीलसीले के तहत सीकर शहर मे आज इतवार को सीकर में पंचायत शेखावाटी लीलगरान और युवा कमेटी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सय्यदा मस्जिद फतेहपुर रोड़ भैरुपुरा कच्चा रास्ता सीकर में किया गया। ,जिसमे सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी,इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज पढ़ी गई।

इंडिया गठबंधन की सफलता में अल्पसंख्यकों की सबसे बड़ी भूमिका- शाहनवाज़ आलम

  लखनऊ, 12 जून 2024 . लोकसभा चुनाव में भले जीत एनडीए की हुई हो लेकिन राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को देश ने नेता माना है. इंडिया गठबंधन को मिली सफलता में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा रोल है जिसे अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अंजाम दिया. ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित आभार और चुनाव समीक्षा बैठक में कहीं. बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों ने राहुल और प्रियंका गाँधी के सामाजिक न्याय, सीएए- एनआरसी विरोधी स्टैंड, जातिगत जनगणना, आरक्षण पर लगे 50 प्रतिशत की पाबंदी को हटाने के लिए किये गए वादों से प्रभावित होकर वोट दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन तबकों के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी.  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सीएसडीएस के आंकड़ों से यह साबित हुआ है कि पूरे देश में मुसलमान, दलित और पिछड़े कांग्रेस के मुख्य बेस वोटर रहे. वहीं कथित ऊँची जातियों का 70 प्रतिशत वोट भाजपा को गया. इस सवर्ण वोट बैंक को कां...