दीमापुर, :: राज्यसभा के पूर्व सदस्य मुल्हुपुरा वेरो का शुक्रवार को संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने या जानकारी दी। वह 88 वर्ष के थे।
वेरो के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।
वह नागालैंड से राज्यसभा के सदस्य बनने वाले पहले व्यक्ति थे।
वेरो 1964 से 1974 तक दो कार्यकालों के दौरान राज्यसभा के सदस्य थे।
वह 1974 में फेक निर्वाचन क्षेत्र से नागालैंड विधान सभा (एनएलए) के लिए चुने गए। 1989 में वह चोजुबा सीट से राज्य विधानसभा के लिए चुने गए और नागालैंड के कैबिनेट मंत्री बने। 1995 में, उन्हें नागा होहो की संपर्क समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया और 1998-2004 तक नागा होहो के पहले अध्यक्ष भी रहे।
वेरो के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन शनिवार को एग्री एक्सपो, चौथी मील दीमापुर में रखा जाएगा। बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव रुंगुजु में दफनाने के लिए ले जाया जाएगा।
टिप्पणियाँ