मलकानगिरि : महिला माओवादी ने मुख्यधारा में वापस लौटने की मंशा से यहां आत्मसमर्पण कर दिया।
महिला माओवादी पर दो लाख रुपए का इनाम था।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अदमे मदकमी (22) करीब पांच साल पहले प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) से जुड़ी थी। उसने मलकानगिरि के पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश डी. खिलाड़ी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
दरभा डिवीजन में एक समय काफी सक्रिय रहीं मदकमी कम से कम छह मामलों में वांछित थी। इनमें से तीन हत्या से जुड़े मामले हैं।
एसपी के अनुसार मदकमी को हिंसा के परिणामों का एहसास हो गया था और वह प्रतिबंधित संगठन छोड़ना चाहती थी। वह माओवादी नेताओं द्वारा महिला कार्यकर्ताओं के साथ किए जाने वाले व्यवहार से निराश थी।
पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को बताया कि मलकानगिरी के मैथिला इलाके की रहने वाली 22 वर्षीय मदकली ने कहा कि माओवादी नेताओं ने दलित वर्ग के विकास और कल्याण के लिए कुछ नहीं किया।
उन्होंने ने कहा कि आत्मसमर्पण करने की वजह से मदकमी को ओडिशा सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास योजना के तहत दी जाने वाली सुविधाएं मिलेंगी।
टिप्पणियाँ