मुंबई, :: मध्य मुंबई के माटुंगा में एक अज्ञात व्यक्ति ने पांच साल की लड़की से कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी ।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि घटना के बारे में बृहस्पतिवार को सुबह तब मामूल चला जब पुलिस को माटुंगा में अरोड़ा जंक्शन पर एक लड़की के बेहोशी की हालत में पड़े होने की खबर मिली।
उन्होंने बताया कि पुलिस नाबालिग को सरकारी सायन अस्पताल लेकर गई जहां यह पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।
उन्होंने बताया कि पीड़ित की मां का पता चल गया है और उसकी शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता तथा बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए कुछ सूचनाओं पर काम कर रही है तथा उसने जांच के लिए छह दल भी गठित किए हैं।
टिप्पणियाँ