कश्मीर में धूप खिली लेकिन ठंड बरकरार

श्रीनगर, : कश्मीर में बृहस्पतिवार को धूप खिली लेकिन अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।


मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि गुलमर्ग समेत कश्मीर के ऊंचाई वाली अधिकतर जगहों पर रात में ताजा बर्फबारी हुई वही मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहा।


उन्होंने कहा कि घाटी में सुबह धूप खिली लेकिन कई स्थानों पर तापमान जमावबिंदु से नीचे ही रहा।


उन्होंने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।


अधिकारी ने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।


दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारा सात डिग्री घटकर न्यूनतम तापमान शून्य से 12.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। पहलगाम कश्मीर घाटी में सबसे अधिक सर्द स्थान रहा।


गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।


अधिकारी ने बताया कि दक्षिण के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री कम और उत्तर के कूपवाड़ा में शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।


लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 18 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।


मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के भीतर घाटी में हल्की बारिश या बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया है।


टिप्पणियाँ