मेदिनीनगर, :: पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में हरनी जंगल से पुलिस ने गुरुवार को एक किसान का शव बरामद किया।
मृतक की पहचान 53 वर्षीय बंधू सिंह खरवार के रुप में हुई है।
छतरपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी शम्भू कुमार सिंह ने बताया कि किसान का शव जंगल में खून से लथपथ पड़ा था। वह पिछले चौबीस घंटे से लापता था।
मामले में किसान के पुत्र राम पुकार सिंह ने अपने चाचा और चचेरे भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पलामू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है, लेकिन अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
टिप्पणियाँ