सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

देश के उत्तरी हिस्से में शीतलहर जारी

नयी दिल्ली, : देश के उत्तरी हिस्से में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जहां कोहरे की घनी चादर में लिपटे हैं, वहीं कश्मीर घाटी में सड़कों पर बर्फी जमी हुई है।


हिमाचल प्रदेश के लोग कंपाने वाली ठंड का सामना कर रहे हैं। यहां पारा शून्य से नीचे जा चुका है। हालांकि राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई।


भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा।


विभाग ने बताया कि मंगलवार सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शाम में बारिश हो सकती है।


विभाग ने बताया कि कश्मीर में लोगों को ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है क्योंकि न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। शून्य से कम तापमान होने की वजह से सड़कों पर बर्फ की परत जमी हुई है जिससे खासतौर पर वाहन चालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि दोपहर बाद धूप खिलने की वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिली।


श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं दक्षिणी कश्मीर के काजीगुंड में पारा शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।


पहलगाम में तापमान शून्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों में घाटी में मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है।


पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया।


शिमला में मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि कुफरी में तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसके बाद मनाली में तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।


लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलोंग अब भी राज्य का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।


पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.4, 6.9, 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


हरियाणा के अंबाला, हिसार और करनाल में तापमान क्रमश: 7.6, 6.5 और आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। राज्य के दूरदराज स्थानों पर सामान्य से घना कोहरा दर्ज किया गया है।


मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के ज्यादातर स्थानों पर मौसम स्थिति शुष्क है और बृहस्पितवार तक दूरदराज के स्थानों पर आंशिक से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।


राजस्थान में रात का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। सीकर दो डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।


मौसम कार्यालय ने अनुमान लगाया है कि राज्य में अगले 24 घंटे में मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोधियों को लखनऊ पुलिस द्वारा भेजा गया नोटिस असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट ले एक्शन- शाहनवाज़ आलम

  नयी दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 . कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ विचार रखने वाले नागरिकों के संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आज़ादी और विरोध करने के मौलिक अधिकारों के हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसलों की अवमानना पर स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की है. शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लखनऊ के कई नागरिकों को लखनऊ पुलिस द्वारा उनकी तरफ से वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ होने वाले संभावित प्रदर्शनों में शामिल होने का अंदेशा जताकर उन्हें नोटिस भेजा गया है. जबकि अभी नागरिकों की तरफ से कोई विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ भी नहीं है. सबसे गम्भीर मुद्दा यह है कि इन नोटिसों में नागरिकों को अगले एक साल तक के लिए उनसे शांति भंग का खतरा बताते हुए 50 हज़ार रुपये भी जमा कराने के साथ इतनी धनराशि की दो ज़मानतें भी मांगी जा रही हैं. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यूपी पुलिस यह कैसे भूल सकती है कि उसकी यह कार्यवाई संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है जो नागर...

इफ्तार पार्टियों का आयोजन लगातार जारी।

  सीकर-राजस्थान।        जनपद मे माहे रमजान शुरू होने के साथ ही अनेक सामाजिक व शेक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत लोगो द्वारा इफ्तार का आयोजन का सीलसीला जारी है।    इस सीलसीले के तहत सीकर शहर मे आज इतवार को सीकर में पंचायत शेखावाटी लीलगरान और युवा कमेटी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सय्यदा मस्जिद फतेहपुर रोड़ भैरुपुरा कच्चा रास्ता सीकर में किया गया। ,जिसमे सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी,इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज पढ़ी गई।

इंडिया गठबंधन की सफलता में अल्पसंख्यकों की सबसे बड़ी भूमिका- शाहनवाज़ आलम

  लखनऊ, 12 जून 2024 . लोकसभा चुनाव में भले जीत एनडीए की हुई हो लेकिन राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को देश ने नेता माना है. इंडिया गठबंधन को मिली सफलता में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा रोल है जिसे अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अंजाम दिया. ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित आभार और चुनाव समीक्षा बैठक में कहीं. बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों ने राहुल और प्रियंका गाँधी के सामाजिक न्याय, सीएए- एनआरसी विरोधी स्टैंड, जातिगत जनगणना, आरक्षण पर लगे 50 प्रतिशत की पाबंदी को हटाने के लिए किये गए वादों से प्रभावित होकर वोट दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन तबकों के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी.  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सीएसडीएस के आंकड़ों से यह साबित हुआ है कि पूरे देश में मुसलमान, दलित और पिछड़े कांग्रेस के मुख्य बेस वोटर रहे. वहीं कथित ऊँची जातियों का 70 प्रतिशत वोट भाजपा को गया. इस सवर्ण वोट बैंक को कां...