बुराड़ी में एक व्यक्ति ने की आत्महत्या

नई दिल्ली, : उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 24 वर्षीय व्यक्ति ने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

  एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के बेगूसराय निवासी शक्ति कुमार के रूप में हुई है। शनिवार को लगभग 11 बजे कुमार के साथ रहने वाले अंकित ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।

कुमार दो अन्य व्यक्तियों के साथ रह कर यहां कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (एसएससी सीजीएल) की तैयारी कर रहा था।

पुलिस को कुमार के पास से एक नोट बरामद हुआ जिसमें एक महिला का नाम लिखा है।

कुमार के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि महिला के साथ उसका एकतरफा प्रेम संबंध था।

पुलिस ने कहा कि उनके परिवार को सूचित किया गया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।


टिप्पणियाँ