बेंगलुरु से खालिस्तान समर्थक गिरफ्तार

बेंगलुरु, :  कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित केंद्रीय अपराध शाखा ने कथित खालिस्तान समर्थक को गिरफ्तार किया है जो पंजाब से भागकर यहां पर छिपा हुआ था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पंजाब पुलिस की ओर से वांछित जरनैल सिंह सिद्धू के खिलाफ फरवरी 2019 में आंतरिक सुरक्षा संभाग ने मामला दर्ज किया था जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई।

उन्होंने बताया कि सिद्धू यहां पर पिछले चार महीने से किराए के मकान में रह रहा था और बैगमैन टेक पार्क में काम करता था।

पुलिस अधिकारी ने ‘‘पीटीआई-भाषा’’को बताया, ‘‘पंजाब पुलिस ने जरनैल सिंह के लिए हमसे संपर्क किया था जिसकी उन्हें तलाश थी। हमने उसे पकड़ा और पंजाब पुलिस को सौंप दिया।’’


टिप्पणियाँ