अनंतनाग में तीन आतंकवादी गिरफ्तार

श्रीनगर, : दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान बिजबेहरा क्षेत्र से इन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादियों की पहचान और उनके संगठन का पता लगाया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।


टिप्पणियाँ