विवाहिता को कैरोसिन डालकर जलाने का प्रयास

आगरा, :  आगरा के थाना सदर के सेवला सराय इलाके में सोमवार को एक विवाहिता आग की लपटों में घिर गयी। आरोप है कि ससुरालवालों ने महिला पर कैरोसिन डालकर आग लगा दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में महिला को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। इस संबंध में सीओ सदर विकास जायसवाल ने कहा कि पीडि़त महिला के बयान दर्ज कर लिये गये हैं।

आरोप है कि दहेज के चलते महिला को आग के हवाले कर दिया गया। सीओ सदर विकास जायसवाल ने कहा कि पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद मामले में सख्त कार्यवाही की जायेगी।


टिप्पणियाँ