ठाणे में 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण की कोशिश

ठाणे, : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में अपहरण की कोशिश कर रही महिला को 10 वर्षीय बच्ची ने चकमा दे दिया।

एक अधिकारी ने बताया कि कक्षा पांचवीं की छात्रा शनिवार सुबह करीब 10 बजे बस्ती के कोनगांव इलाके में स्कूल से लौट रही थी। तभी एक बुर्का पहने महिला ने उसका अपहरण करने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि महिला ने बच्ची के पैर खींचे जिससे वह गिर गई। उसके बाद बच्ची महिला को लात मारकर भागने में कामयाब रही। लड़की की मां ने घर से बाहर आकर शोर मचाया जिससे अन्य लोग सतर्क हो गए।”

उन्होंने कहा कि आरोपी महिला भागने में सफल रही। बच्ची के पिता की शिकायत के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है।


टिप्पणियाँ