शिवसेना विधायक तेंदुए के शावक को लेंगे गोद

ठाणे, :  शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने शुक्रवार को कहा कि वह महाराष्ट्र के ठाणे जिले में येऊर पहाड़ी पर कुछ सप्ताह पहले मिले तेंदुए के शावक को गोद लेंगे।

ठाणे के ओवला-माजीवाड़ा क्षेत्र से विधायक सरनाईक ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि तेंदुए का शावक वर्तमान में संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के चिकित्सा अधिकारियों की देखरेख में है।

उन्होंने कहा कि वह 28 दिसंबर को अपने पुत्र पूर्वेश सरनाईक के जन्मदिन के अवसर पर शावक को आधिकारिक रूप से गोद लेंगे।

पूर्वेश युवा सेना के सचिव और शहर के पार्षद हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया कि पिता पुत्र शनिवार को राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करेंगे और सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करेंगे।

चार दिसंबर को येऊर पहाड़ी पर नवजात तेंदुआ पाया गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसकी मां का पता नहीं चला जिसके बाद उसे संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में रखा गया।


टिप्पणियाँ