अमरोहा। जिला पंचायत में चल रही उठा पटक थमने का नाम नहीं ले रही है। जहां एक ओर जिला पंचायत अध्यक्ष पति भूपेंद्र सिंह पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर सदस्यों को भी प्रताडि़त करने का आरोप है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेनू चौधरी के पति सरजीत सिंह ने प्रेस वार्ता कर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की है। उन्होंने वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष पति भूपेंद्र सिंह पर आरोप लगाया कि वह सत्ता का ख्ुल्लम खुल्ला दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भूपेंद्र सिंह अपने साथ 12 सदस्यों का समर्थन भी नहीं दिखा सकते है।
चौधरी सरतीत सिंह ने आरोप लगाया कि पहले वह जिला पंचायत सदस्यों का अपमान ही करते थे, लेकिन अब उत्पीड़न की हद तक चले गये हैं। जिला पंचायत का जो भी सदस्य उनकी बात नहीं सुनता है, उसके खिलाफ स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से मुकदमा दर्ज कराकर फंसाया जा रहा है। उन्होने कहा कि भूपेंद्र चौघरी कोई नेता या सामाजिक व्यक्ति नहीं है, बल्कि एक ठेकेदार है। उनकी नजर जिला पंचायत के बजट पर लगी हुई है।
टिप्पणियाँ