रामेश्वरम में समुद्र किनारे से छात्र लापता

रामेश्वरम,:तमिलनाडु के धनुषकोडी तट पर रविवार को नहाते हुए सेल्फी लेने की कोशिश में कर्नाटक का 18 वर्षीय एक छात्र लापता हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बर्जवल नाम का छात्र समुद्र में गोते लगा रहा था तभी वह तेज लहर की चपेट में आ गया।

पीड़ित कर्नाटक में एक निजी कालेज का विद्यार्थी था और अन्य छात्रों के साथ तमिलनाडु घुमने आया था।

पुलिस ने बताया कि चेतावनी के बाद भी बर्जवल समेत कई कई छात्र समुद्र में नहाने चले गए। जैसे ही वह गहरे पानी में उतरा, ऊंची लहर की चपेट में आ गया।

उसके सहपाठियों के शोर मचाने पर क्षेत्र के मछुआरे मदद के लिए भागे लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।

उसके बाद तटीय समुद्री पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

     पुलिस ने कहा कि दमकल कर्मियों की सहायता से समुद्री पुलिस छात्र की तलाश कर रही है।


टिप्पणियाँ