प्रियंका गांधी  दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रही है 6 को पहुंचेगी लखनऊ


लखनऊ  : उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  अजय कुमार लल्लू ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी  दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर 6 दिसम्बर को आ रही हैं। इस दौरान  प्रियंका गांधी  उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के विभिन्न सांगठनिक बैठकों में हिस्सा लेंगी। साथ ही साथ 14 दिसम्बर को दिल्ली में होने वाली भारत बचाओ रैली की तैयारियों की भी जायजा लेंगीं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जारी प्रेस नोट में कहा कि पूरे सूबे में भारत बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।


प्रदेश में कांग्रेस पदाधिकारी लगातार नुक्कड़ सभाओं, ज्ञापनों और धरना-प्रदर्शन के जरिये भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आम-अवाम को गोलबन्द कर रहे हैं। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी अब तक की हुई तैयारियों की भी समीक्षा करेंगीं।


टिप्पणियाँ