अमरोहा। जनपद के हसनपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ अर्धनंगन होकर प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन ने समर्थको सहित पूर्व केबिनेट मंत्री व राष्ट्रीय सचिव कमाल अख्तर को गिरफतार कर लिया।
प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान हसनपुर में भी प्रदर्शन किया गया था और नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध किया गया
था। इस दौरान सपा समर्थकों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया था और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी तथा नागरिकता संशोधन अधिनियम कानून को वापस लेने की मांग की थी जिसको लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी गुलाब चंद व अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह की मौजूदगी में पूर्व कैबिनेट मंत्री व राष्ट्रीय सचिव कमाल अख्तर को समर्थको सहित गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें एक
सरकारी स्कूल में नजरबंद किया गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर का कहना है कि यह हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक नागरिकता संशोधन बिल वापस नहीं लिया जाता है।
टिप्पणियाँ